लखनऊ, मार्च 8 -- गीता पल्ली वार्ड के कई बूथों पर बड़ी संख्या में मिले फॉर्म-7 सपा-कांग्रेस नेताओं ने लगाया बाहरी लोगों से फॉर्म भरवाने का आरोपलखनऊ। प्रमुख संवाददाताकैंट विधानसभा क्षेत्र के गीता पल्ली वार्ड में मतदाता सूची से नाम हटाने से जुड़े फॉर्म-7 को लेकर रविवार को विवाद हो गया। अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों पर बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मिलने की जानकारी सामने आने के बाद सपा और कांग्रेस के नेताओं ने विरोध जताते हुए इसे मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ बताया।कई पोलिंग स्टेशनों पर मिले सैकड़ों फॉर्म-7समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक गीता पल्ली वार्ड स्थित नालंदा पब्लिक इंटर कॉलेज पोलिंग स्टेशन के भाग संख्या 209 में नीरज दुबे के हस्ताक्षर से 254 फॉर्म-7 उपलब्ध कराए गए। इसी तरह श्यामा चंद्र पब्लिक इंटर कॉलेज, कृष्णापल्ली के भाग संख...