काशीपुर, दिसम्बर 30 -- जसपुर। वोटर लिस्ट में नए नाम जुड़ने एवं शुद्धिकरण में आ रही समस्याओं को लेकर विधायक आदेश चौहान मंगलवार को तहसीलदार से मिले। विधायक ने स्थानीय वोटरों के संग तहसीलदार दलीप सिंह को समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि वोटरों के नाम जुड़ने एवं नाम आदि के शुद्धीकरण करने में लोगों को समस्याएं हो रही हैं। जिससे वोटरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने तहसीलदार से समस्याओं के निदान के लिए सरलीकरण की बात कही। यहां मोइनुद्दीन, शहजाद, राहुल, सर्वेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.