गिरडीह, फरवरी 14 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीतिक जोड़-तोड़ में जुटे हुए हैं। कमजोर प्रत्याशियों को अपने समर्थन में कर राजनीतिक ताकत बढ़ाने की कोशिशें तेज हो गई हैं, जिससे चुनावी समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। इधर वोटर खामोश हैं जिससे प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ गई हैं। हाल ही में विकेंद्र साहू द्वारा पवन साव को समर्थन देने की घोषणा ने चुनावी राजनीति में नया मोड़ ला दिया था। इसके बाद गुरुवार को राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जितेंद्र रविदास को अपना समर्थन देने की औपचारिक घोषणा की। इस प्रेस वार्ता में बिनोद राय, आशिक आलम, रामरतन रवानी, राजू खान, जीतन रविदास, आनंद रविदास तथा जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.