रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को उच्च शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और नई नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, नए परिनियम के तहत कॉलेजों में संचालित होनेवाले वोकेशनल पाठ्यक्रमों को लेकर तैयार फ्रेमवर्क पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार वोकेशनल पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए एक सोसाइटी होगी, जिससे रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही वोकेशनल पाठ्यक्रमों के संचालन व निगरानी के लिए बोर्ड होंगे। प्रस्तावित परिनियम के तहत वोकेशनल पाठ्यक्रमों में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति कॉलेज स्तर पर की जाएगी। नई व्यवस्था में यह भी प्रावधान किया गया है कि वोकेशनल पाठ्यक्रमों के शिक्षक और कर्मचारी विश्वविद्यालय सेव...