मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स के लिए एक अप्रैल से प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। 11 अप्रैल तक सभी प्राचार्य और निदेशक को प्रैक्टिकल परीक्षा-वाइवा ले लेने का निर्देश दिया गया है।विवि के परीक्षा नियंत्रक ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी की है। आठ कोर्स के लिए गाइडलाइन जारी की गयी है। स्थानीय कॉलेजों से एक्सटर्नल को नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इसमें बीबीए, बीसीए के अलग-अलग सेमेस्टर के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। सत्र 2025-28 के फर्स्ट सेमेस्टर, 2022-27 के थर्ड सेमेस्टर, 2023-26 के पांचवें सेमेस्टर के लिए परीक्षा होगी। सत्र 2025-26 के पीजीडीवाईएस के फर्स्ट सेमेस्टर, 2025-26 के एचजीएमसी के फर्स्ट सेमेस्टर, सत्र 2025-26 के पीजीडीसीए के फर्स्ट सेमेस्टर, सत्र 2025-28 के एमसीए के पहले सेमेस्टर, 2024...