जामताड़ा, फरवरी 3 -- वोकेशनल के साथ हुई मैट्रिक इंटर की परीक्षा की शुरुआत हिंदी अर्थशास्त्र की परीक्षा आज कुंडहित, प्रतिनिधि। मंगलवार से मैट्रिक और इंटर परीक्षा की शुरुआत हो गई। पहले दिन मैट्रिक के परीक्षार्थियों ने टूरिज्म और इंटर के परीक्षार्थियों ने वोकेशनल विषय की परीक्षा दी। गौरतलब है कि जैक द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए कुंडहित मुख्यालय में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए। मंगलवार को दो केंद्रो में ही परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में मैट्रिक परीक्षा के दौरान प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय टूरिज्म के कुल 58 में से 57 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि एक अनुपस्थित रहा। वही आदर्श मध्य विद्यालय में सभी 48 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरे पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 230 में 228 पर...