रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) में किया गया। 59 सरकारी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न 10 ट्रेडों में संचालित वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत वर्ग 9 से 12 में अध्ययनरत छात्रों ने इसमें भाग लिया और अपनी सोच को प्रदर्शित किया। छात्रों ने अपने-अपने ट्रेड में मॉडल का प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने साइबर सुरक्षा और ऐप डेवलप करने पर अपने मॉडल पेश किए। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने निर्मित मॉडल का अवलोकन किया। अंत में उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र 23 दिसंबर को राज्य स्तर पर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर सतीश कुमार मिश्र, सहायक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.