अल्मोड़ा, मई 25 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि बी. वोक दूसरे व चौथे सेमेस्टर के परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षाएं एक जून से शुरू होंगी। छात्र विवि की वेबसाइट पर परीक्षा की समय सारिणी देख सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से प्रवेश पत्र के साथ समय पर परीक्षा में पहुंचने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...