वोकेशनल की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, दाखिला आज से
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स की दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी गई। दूसरी लिस्ट में 749 छात्रों के नाम हैं। इस लिस्ट के आधार पर दाखिला 1 से 7 अक्तूबर तक होगा। बीआरएबीयू के सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता ने इसका पत्र जारी कर दिया है।उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि छात्रों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही उनका दाखिला लें। नामांकन नियम और परिनियम के आधार पर ही करें। कई छात्रों के आवेदन में गलतियां हैं। इन छात्रों के नाम को मेरिट लिस्ट में पीले रंग से हाईलाइट किया गया है। इन छात्रों के आवेदन को सुधारकर ही दाखिला लिया जाए। वोकेशनल की पहली मेरिट लिस्ट में 2600 छात्रों के नाम थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.