मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के विश्वविद्यालय व महाविद्यालय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर्मचारी संघ के सचिव उज्ज्वल कुमार ने सोमवार को बताया कि कॉलेज विवि को वोकेशनल कर्मचारियों के नाम नहीं भेज रहे हैं। विवि ने सभी कॉलेजों से वहां के कर्मियों का ब्योरा मांगा है। इससे वोकेशनल कर्मियों में रोष है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कॉलेज कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री राजीव रंजन को भी पत्र लिखा गया है। पत्र में वोकेशनल कर्मियों को नियमित कराने की मांग भी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...