हरिद्वार, सितम्बर 30 -- सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में 'वोकल फॉर लोकल' जागरूकता कार्यक्रम हुआ। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आमजन को इन्हें अपनाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने की। जिला उद्योग केंद्र की ओर से बहादरपुर जट्ट गांव में आयोजित 25 दिवसीय सॉफ्ट टॉय प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सांसद ने प्रमाण पत्र दिए। उनके तैयार सॉफ्ट टॉय समेत स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया。

स्थानीय उत्पादों की प्राथमिकता डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने से उद्यमियों, कारीगरों और शिल्पकारों को बाजार के साथ रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। सीड...