नई दिल्ली, मई 12 -- वॉश बेसिन की नाली जाम हो जाए और उसे साफ करने के लिए हाथ लगाना पड़े तो बहुत ही गंदा लगता है। काफी सारे घरों में तो वॉश बेसिन, सिंक और बाथरूम की नाली की सफाई इसी वजह से नहीं हो पाती की अपने हाथों को कौन डालकर गंदा करेगा। दरअसल, लगातार पानी, मैल और गंदगी की वजह से नालियों में कचड़ा जम जाता है और पानी पूरी तरह से निकल नहीं पाता। ऐसे में ये हैक आपकी चोक हो चुकी नाली को साफ कर पानी निकालने में मदद करेगा। सबसे खास बात कि आपको हाथ गंदे करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो बस फटाफट इस हैक को आजमाएं और जाम हो चुकी सिंक या वॉश बेसिन की नाली को साफ कर लें।चोक हो चुकी नाली को साफ करने का हैक वॉश बेसिन और सिंक की नाली फंस गई है और पानी पूरी तरह से नहीं जा पा रहा तो बस इस छोटे से हैक को अपनाएं। जिससे सारी मैल, कचड़ा और काई का पोर्शन साफ ...