नई दिल्ली, मई 16 -- कई बार वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं दिखते। पसीने की बदबू, पुराने दाग और कपड़ों की फीकी चमक लोगों की आम परेशानी बन जाती है। ऐसे में लोग महंगे डिटर्जेंट और कई तरह के क्लीनिंग प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। हालांकि, कुछ आसान घरेलू चीजें कपड़ों की सफाई को काफी बेहतर बना सकती हैं। खासकर अगर डिटर्जेंट के साथ बेकिंग सोडा और सफेद सिरका सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो कपड़े ज्यादा साफ, फ्रेश और चमकदार दिख सकते हैं। ये चीजें ना सिर्फ गंदगी और बदबू कम करने में मदद करती हैं, बल्कि कपड़ों को मुलायम बनाए रखने में भी सहायक मानी जाती हैं।बेकिंग सोडा क्यों माना जाता है फायदेमंद?गहरी सफाई में मदद: अगर डिटर्जेंट के साथ थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाया जाए, तो कपड़ों की सफाई बेहतर ...