नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- कई बार सुना होगा कि जब वॉशिंग मशीन चल रही हो तो नहाना नहीं चाहिए। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोग समय बचाने के लिए कई काम साथ में करने लगते हैं। जैसे बाथरूम में रखा वॉशिंग मशीन चलाकर फिर नहाना शुरू कर देते हैं। ये आदत भले ही नॉर्मल लगती हो लेकिन इसके पीछे काफी रिस्क छिपा होता है। अगर आपकी वॉशिंग मशीन बाथरूम में रखी है और आप वहीं पर नहाते हैं दोनों काम साथ में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कई बार घर के प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन इस काम को करने से मना करते हैं।आखिर क्यों खतरनाक होता है वॉशिंग मशीन चलान के साथ नहाना दरअसल, वॉशिंग मशीन और बाथरूम दोनों में पानी और बिजली दोनों का साथ में इस्तेमाल होता है। अगर घर की अर्थिंग और वायरिंग ठीक नही है तो इससे काफी खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि वॉशिंग मशीन जब चल रही तो...