एक संवाददाता, मार्च 18 -- शराबबंदी वाले बिहार में शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्कर अब और भी शातिर हो गए हैं और शराब की खेप इधर से उधर पहुंचाने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले से आया है। यहां तस्करों ने ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देख एक बार पुलिस वाले भी दंग रह गए। लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने एक 'हाईटेक ट्रक' में बहुत शातिर तरीके से शराब की खेप छिपाकर रखी थी। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम के नेतृत्व में पुलिस टीम सखौल कोठवा पहाड़ी जंगल के पास पहुंची। वहां सड़क किनारे एक संदिग्ध ट्रक खड़ा मिला, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें फर्नीचर, गोदरेज, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान लदे मिले। पुलिस टीम को पहली नजर में सब कुछ सामान्य दिखा, लेकिन जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.