नई दिल्ली, जनवरी 30 -- कोलकाता के आनंदपुर इलाके में वॉव! मोमो कंपनी के वेयरहाउस में लगी भयानक आग ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सोमवार की सुबह करीब 3 बजे पुष्पांजलि डेकोरेटर्स के गोदाम में आग लगी जो तेजी से फैलकर पड़ोसी वॉव! मोमो के वेयरहाउस तक पहुंच गई। दोनों जगहों पर ज्वलनशील सामग्री भरी होने के कारण आग बेकाबू हो गई और बचाव का रास्ता लगभग बंद हो गया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अभी तक कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में अधिकांश मजदूर आसपास के जिलों से थे और गोदाम में ही रहते थे। केवल तीन मजदूर ही किसी तरह बच पाए, जबकि बाकी ज्यादातर पुष्पांजलि गोदाम के थे। यह भी पढ़ें- क्या भारत में यात्रा पर रोक लगाने की जरूरत? निपाह के मामले आने पर WHO का जवाब पुलिस ने इस त्रासदी के बाद जांच तेज कर दी और शुक्रवार को वॉव...