गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-नौ स्थित राजकीय कॉलेज के सामने वॉटर सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन के ऊपर लगे वॉल्व को शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे कॉलेज के आसपास लगती सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर जीएमडीए की टीम पहुंचीं। सुबह 10 बजे वॉल्व को दुरुस्त करके पेयजल सप्लाई को बहाल कर दिया। जीएमडीए ने रविवार सुबह जब वॉटर सप्लाई की लाइन में पानी छोड़ा तो वॉल्व से प्रेशर के साथ पानी बाहर निकलने लग गया। देखते ही देखते सेक्टर-नौ की मुख्य सड़क पर आधा फीट तक पानी भर गया। लोगों ने इसकी सूचना जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता को दी। उनके आदेश पर पानी की सप्लाई को बंद किया गया। इसके पश्चात पेयजल लाइन को दुरुस्त किया गया। इस दौरान हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.