बेगुसराय, दिसम्बर 27 -- बीहट। बीहट में आज से स्मृतिशेष गिरिजा देवी-कैलाश सिंह स्मृति महिला-पुरूष बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप शुरू होगा। महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट के खेल मैदान में नवभारत स्पोर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी बीहट के बैनर तले होने वाले चार दिवसीय वॉलीबॉल के स्टेट चैम्पियनशिप का उद्घाटन आज केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों की टीम आने लगी है। नॉकआउट तर्ज पर मुकाबला होना है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.