मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर/कुढ़नी, हिटी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खरौनाडीह में आयोजित पटना संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्लस्टरों के करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पटना क्लस्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन दोनों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।समापन समारोह में डीएम सुब्रत कुमार सेन और डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। आयोजन के सफल संचालन में प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन आरके मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.