सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- सुलतानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है l दूसरे दिन महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I वालीबाल में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को हराकर डीवीए की टीम विजेता बनी। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यामंदिर, केश कुमारी, जूनियर नरायनपुर, स्टेडियम सहित कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया l दिन भर चले मैच का पहला सेमीफाइनल केशकुमारी और स्टेडियम के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने तीन सेटों के मैच में 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल जूनियर नरायनपुर और डीवीए के बीच खेला गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन जिसमें डीवीए ने तीन सेटों का मुकाबला 2-1 से जीत लिया, फाइनल ...