नैनीताल, दिसम्बर 26 -- मुक्तेश्वर। मेरा युवा भारत की ओर से शुक्रवार को हिमगिरी स्टेडियम लेटीबुंगा में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के वॉलीबॉल में लेटीबुंगा पहले, सुंदरखाल की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग कबड्डी में सुंदरखाल ने परबड़ा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान पवन बिष्ट, द्वितीय स्थान गौरव नयाल, तृतीय स्थान नितिन लोधियाल ने प्राप्त किया। बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम स्थान पवन नयाल, द्वितीय स्थान पवन बिष्ट और तृतीय स्थान नितिन लोधियाल का रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.