काशीपुर, जनवरी 3 -- जसपुर। तीन दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-19 बालक वर्ग की 5000 मीटर फर्राटा दौड़ में हर्ष अव्वल रहा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को जेनेसिस स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित सैनी ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया 100 मीटर फर्राटा दौड़ में मो.ईशान ने स्वर्ण, हरजीत सिंह ने रजत व अंश चौहान ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर में हरजीत सिंह प्रथम, मो.समीर द्वितीय,रियान तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में सहज दीप सिंह, 800 मीटर दौड़ में हर्ष कुमार , 1500 मीटर में आशीष कुमार, 5000 मीटर दौड़ में हर्ष कुमार अव्वल रहे । लंबी कूद में हरगुन सिंह ने स्वर्ण, मो. समीर ने रजत,विवेक ने कांस्य पदक जीता। ऊंची कूद में परीक...