हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में गुरुवार को मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जिले भर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉलीबॉल में बिंदुखत्ता ने पहला, हल्द्वानी ब्रदर्स क्लब ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला कबड्डी में गरिमा की टीम विजेता व पिंकी की टीम उपविजेता रही। 800 मीटर पुरुष वर्ग में हर्ष, 400 मीटर महिला वर्ग में हिमानी आर्या और गोला फेंक में करिश्मा जलाल और अभय शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व उद्घाटन अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, सेवानिवृत्त उप निदेशक खेल सुरेश पांडेय एवं उप निदेशक डोल्वी तेवतिया उपस्थित रहीं। समापन पर नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.