वॉलीबॉल में फाइनल मैच पर रामानंद सरस्वती पुस्तकालय का कब्जा
आजमगढ़, मार्च 25 -- लाटघाट ,हिन्दुस्तान संवाद। श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की ओर से सोमवार को जोकहरा गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कांखभार, महुला, बैरीडाढ़, जोकहरा सहित 12 टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मैच पर रामानंद सरस्वती पुस्तकालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कब्जा जमाया।पहला सेमीफाइनल सतना और सहनूपुर के बीच खेला गया, जिसमें सतना 15 और सहनूपुर को 13 अंक मिले। दूसरा सेमीफाइनल रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा और लाटघाट के बीच खेला गया, जिसमें रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा 15 और लाटघाट को 10 अंक मिला। फाइनल मुकाबला रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा और सतना के बीच खेला गया। जिसमें रामानंद सरस्वती पुस्तकालय की टीम 16 और सतना की टीम को 14 अंक मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.