नैनीताल, दिसम्बर 6 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसए नैनीताल की दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन के मुकाबलों में जीत दर्ज कर पॉलीटेक्निक नैनीताल, डीएसबी नैनीताल, ग्राफिक एरा भीमताल, फ्लैट्स नैनीताल, सैनिक स्कूल नैनीताल और भीमताल लोकल की टीम ने दूसरे चरण में जगह बनाई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और वृंदावन पब्लिक स्कूल के आलोक शाह रहे। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। रेफरी मोहन कोरंगा, मनोज वर्मा, पूरन बिष्ट और कमल बिष्ट रहे। स्कोरर मदन बिष्ट और उद्घोषक नीरज बिष्ट रहे। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज रविवार को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला भी शाम को ही खेला जाएगा। यहां वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बर्गली, चंद्र लाल शाह, डॉ. मनोज बिष्ट, अरविंद पडियार, संतोष कुमार, आनंद सिंह बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.