गाजीपुर, फरवरी 26 -- रेवतीपुर। क्षेत्र के युवराजपुर गांव स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर गुरुवार से 35वीं राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता सीआरपीएफ के शहीद एएसपी विश्वंभर सिंह की स्मृति में आयोजित की गई है। उद्घाटन बॉलीवुड और हिंदी धारावाहिकों के पटकथा लेखक शांतिभूषण सिंह ने किया। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच में ताड़ीघाट ने सुहवल को रोमांचक मुकाबले में हराया। ताड़ीघाट ने पहला सेट 15-8 से जीता, जबकि दूसरे सेट में सुहवल ने 15-13 से वापसी की। निर्णायक सेट में ताड़ीघाट ने 15-10 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में शेरपुर ने करहियां को 15-11 और 15-5 से पराजित किया। वहीं चंदौली ने बुजुर्गा को 31-21 से हराकर आग...