वॉलीबॉल में कमिश्नरेट लखनऊ जीता
सुल्तानपुर, जून 14 -- सुलतानपुर,संवाददाता पुलिस लाइन्स में 27वीं अन्तर-जनपदीय लखनऊ जोन वॉलीबॉल व सेपक टकरा प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में कमिश्नरेट लखनऊ ने बाजी मारी और शील्ड पर कब्जा जमाया। जिला खीरी की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त कर उप विजेता रही। जिला अयोध्या की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ ने विजई टीम को शील्ड प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए स्मृति के रूप में प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के देखरेख में आयोजित तीन दिवसीय 27वीं अन्तर-जनपदीय लखनऊ जोन वॉलीबॉल (महिला/पुरुष) व सेपक टकरा प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की कुल नौ टीमों के कुल 115 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.