सीवान, मई 20 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पीटीसी खेल मैदान मैरवा धाम में वॉलीबॉल बालक एकलव्य के लिए मंगलवार को ट्रायल हुआ। इसमें सीवान, छपरा, गोपालगंज, पटना, भोजपुर व समस्तीपुर के करीब 80 लड़कों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बैडमिंटन चयन ट्रायल हुआ संपन्नखेल विभाग की भूमिका खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वॉलीबॉल ट्रायल व चयन के दौरान खिलाड़ियों का चयन बैटरी टेस्ट व स्किल टेस्ट के माध्यम से किया गया। बैटरी टेस्ट में बॉल थ्रो, 10 गुणा 6 शटल रेस, ब्रोड जंप, वर्टिकल जंप, 800 मी दौड़, लंबाई, वजन, स्किल टेस्ट में बॉल थ्रो व पासिंग स्किल के आधार पर चयन किया गया।प्रशिक्षकों की टीम खिलाड़ियों के ट्रायल व चयन के लिए राज्य प्राधिकरण से अभिनव ...