वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ ने बाबा वैद्यनाथ पर मत्था टेका
देवघर, अगस्त 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सीईओ रामवतार सिंह जाखड़ सोमवार को बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया और मंगलकामना की। बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए देवघर पहुंचे फेडरेशन के सीईओ ने बाबा दरबार में देश और समाज की सुख-समृद्धि के साथ-साथ खेल एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उनके देवघर पहुंचने पर देवघर जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। जबकि चेयरमैन आशीष झा ने अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान वॉलीबॉल खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी आपसी चर्चा हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.