कटिहार, दिसम्बर 26 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड के परदियारा ग्राम पंचायत अंतर्गत झब्बू टोला में जेएसपीवाय क्लब झब्बू टोला की ओर से रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार, बीपीआरओ फरिद अहमद तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सह परदियारा पंचायत के एजाबुल हक ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अध्यक्ष एजाबुल हक ने बताया कि पहला मुकाबला ओडिशा और धनबाद के बीच खेला गया। लीग व सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा और धनबाद की टीमें फाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.