वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लोटस वैली को कांस्य
नोएडा, सितम्बर 7 -- नोएडा। सीबीएसई क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शहर के लोटस वैली स्कूल को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता आगरा के फतेहाबाद में सोमवार को समाप्त हुई। लड़कियों के वर्ग के सेमीफाइनल में हार के बाद तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। टीम में मेहर शर्मा, रिद्धिमा राव, मायरा त्रिवेदी, दिविजा अग्रवाल, शारन्या सिंह, केया सिंह, धृति गर्ग, अलाइना मेहरा, और मायरा अरोड़ा शामिल थीं। प्रशिक्षक रितु शर्मा ने बताया कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में हम चूक गए, लेकिन खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर स्कूल को तीसरा स्थान दिलाया। भविष्य में भी टीम से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.