काशीपुर, जून 11 -- जसपुर, संवाददाता। हरगोविंद प्रसाद सिंघल मैमोरियल स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रायपुर की टीम ने मिस्सरवाला को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं रनिंग ट्रैक पर आयोजित विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आवास विकास स्थित खेल मैदान में आयोजित 1600 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राहुल दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में राधिका विजेता बनीं, जबकि काजल ने दूसरा और शालनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रायपुर ने मिस्सरवाला को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया 800 मीटर बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, द...