जहानाबाद, मार्च 15 -- दो दिवसीय नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार देर रात समापन हो गया इस प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले के करौता गांव में आयोजित दो दिवसीय नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार देर रात समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में महमूदपुर की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए देहुनी की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता महमूदपुर टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता देहुनी टीम को 5 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जन स्वराज के नेता प्रशांत किशोर उपस्थित रहे। उन्ह...