कटिहार, फरवरी 4 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत जंगलाटाल पंचायत में डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला स्थानीय टीम और कुर्सेला क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय टीम ने जीत हासिल की। वहीं फाइनल मुकाबला कटिहार शमशेरगंज और मनसाही मोहनपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में मनसाही मोहनपुर की टीम ने कटिहार शमशेरगंज को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वही विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और मैचों का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव, अब्दुल मन्ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.