गाजीपुर, दिसम्बर 6 -- सिधागरघाट। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कासिमाबाद के सवना ग्राम पंचायत में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक शैलेंद्र कुमार राणा ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, मऊ, गाजीपुर, बलिया सहित बिहार की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बब्बन आर्य, तेजकुमार, ओभ नाथ राणा, श्रीराम प्रसाद, विनोद दास, राकेश, लालजी प्रसाद, रामजी राव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधान प्रतिनिधि श्रीभगवान राम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...