गाजीपुर, अप्रैल 2 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के शेरपुर फूली में रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ताड़ीघाट और मानिया की टीमों के बीच खेला गया। ताड़ीघाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मानिया को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवजन सभा प्रदेश सचिव विजय यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गांवों में खेलों का महत्व कम होना चिंता का विषय है, जबकि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। मुकाबले के दौरान अंपायर की भूमिका अजित यादव, छोटू और अमित कुमार ने निभाई। कमेंट्री शाहजहां ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी अभिषेक ने संभाली। कार्यक्रम में प्रदीप यादव, रविन्द्र यादव, त्रिलोकी यादव, गोलू यादव, श्रवण राम, गिरधारी यादव, संदीप राकेश प्रधान और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.