भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड स्थित वॉलीबॉल मैदान में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत आयोजित इस ट्रायल में 12 से 14 आयु वर्ग के विभिन्न 8 जिलों के लगभग 80 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन बैटरी और स्किल टेस्ट के आधार पर किया गया। पटना से आए कोच शुभम कुमार, आलोक कुमार पाण्डेय और कुमार हीरा की देखरेख में चयन प्रक्रिया पूरी हुई। चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से नि:शुल्क आवासन, पौष्टिक भोजन, किट और विशेषज्ञ प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.