चंदौली, मार्च 16 -- चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। लक्ष्मनगढ़ गांव निवासी रामाज्ञा पाण्डेय के पुत्र विजय कुमार पाण्डेय का वॉलीबॉल युथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित होने पर गांव में खुशी का माहौल है। इसकी जानकारी होने पर रविवार को विजय के परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। विजय कुमार पाण्डेय का चयन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 15 से 20 मार्च 2026 तक होने वाली वॉलीबॉल युथ नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से खेलने के लिए बीते दिनों वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित वॉलीबॉल युथ चैंपियनशिप ट्रायल के दौरान हुआ था। विजय के उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पिता रामाज्ञा पाण्डेय ने बताया कि विजय देव स्पोर्ट्स अकादमी में रहकर अन्तर्राष्ट्रीय कोच संजय राय ...