लखीसराय, मार्च 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में बुधवार को डे-नाइट स्वर्गीय अभिषेक झा उर्फ रोमी स्मृति अंतर जिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट के मैच में सूर्यगढ़ा स्पोर्टिंग क्लब की महिला टीम ने भागलपुर के घोघा महिला टीम को 3-1 से पराजित किया। सूर्यगढ़ा की ओर से कप्तान रजनी, सलोनी, नव्या, ऋतु, मौसम, काजल आदि का खेल सराहनीय रहा। वहीं बेगूसराय की टीम में भी घोघा को 2-0 से पराजित किया। मोकामा और सूर्यगढ़ा के बीच हुए मुकाबले में मोकामा की टीम ने सूर्यगढ़ा को 2-0 से हराया। बेगूसराय टीम में शान्या समेत अन्य नेशनल प्रतियोगिता खेलने वाली खिलाड़ी थी। सुपौल को भी बेगूसराय की टीम ने आसानी से हरा दिया। संयोजक पार्षद सुग्गा झा, ऋषि कुमार आदि ने बताया कि बेगूसराय और भागलपुर की महिला टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.