बेगुसराय, मार्च 11 -- तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। मधुरापुर दक्षिण टोले में साइनिंग एंड प्रोग्रेसिव क्लब के द्वारा स्व मुकेश सिंह के समृति में पांच दिवसीय जिला स्तरीय वॉली बॉल टूर्नामेट का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन के खेल में तेघड़ा गौशाला की टीम ने दनियालपुर को जबकि बरौनी ने गौड़ा को और दुलारपुर ने पनहास को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अन्य मैच में हसनपुर ने रशीदपुर को तथा कलाकेन्द्र मधुरापुर ने केवटा को 2-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पहले जमुई में कार्यरत्त स्थानीय निबंधन अधिकारी विनीत कुमार ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का सफल आयोजन को लेकर रामाज्ञा सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित कई युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। टूर्नामेंट में दिलीप कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.