लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- लखीमपुर स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबाल प्रतियोगिता में संत रंजीत सिंह मेमोरियल एकेडमी की अंडर-14 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सीबीएसई लखनऊ रीजन से संबद्ध लगभग 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीम के कोच मनोज कुमार शर्मा को भी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या रंजीत कौर ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। सम्मान समारोह के द...