रामपुर, फरवरी 17 -- सैदनगर। खेमपुर में चल रहे वॉलीबॉल टूर्नामेंट में इमरता की टीम विजय रही। मंगलवार शाम को हुए फाइनल मुकाबले में इमरता की टीम ने इमरती को हरा दिया। विजय टीम को अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्वार क्षेत्र के खेमपुर में मोहम्मद रफी इंजीनियरिंग ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया था। टूर्नामेंट में खेमपुर, इमरती इमरता, भोट, दिलपुरा, कुम्हरिया, कुचैटा समेत करीब एक दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया था। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इमरती और इमरता टीम के बीच खेला गया। देर शाम को हुए कड़े मुकाबले के बाद इमरता की टीम ने बाजी मारी। टूर्नामेंट की तैयारी पिछले तीन दिनों से चल रही थी। गांव के युवाओं ने आयोजन का भरपूर सहयोग किया। मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी मोहम्मद रफी नें विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.