मुंगेर, जनवरी 6 -- असरगंज, निज संवाददाता। रामानंद एवं परसीराम इंटर स्तरीय विद्यालय रहमतपुर के खेल मैदान पर सोमवार को मीना देवी फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खगड़िया जिले के डुमरिया एवं संग्रामपुर प्रखंड के थेवाई टीम के बीच खेला गया। डुमरिया की टीम ने 3 -0 से थेवाई को पराजित कर विजेता बना। मुख्य अतिथि एसडीओ राकेश कुमार ने डुमरिया टीम के कप्तान सुधाकर राय को जबकि उपविजेता टीम थेवाई के कप्तान अभिषेक आनंद को राजस्व अधिकारी फैसल रहमान ने ट्रॉफी दिया। टूर्नामेंट में तृतीय स्थान पर रहे रणग्राम टीम के कप्तान रितेश कुमार को वार्ड पार्षद देवेंद्र कुमार ने ट्रॉफी दिया। एसडीओ श्री कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं कहा की खेल के क्षेत्र में असीम संभावना है। टूर्नामेंट को सफल बनाने में प्रियांशु कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.