वॉलीबॉल टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
मेरठ, नवम्बर 4 -- भूनी चौराहा स्थित कदम पब्लिक स्कूल की अंडर-14 बालक वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, संवारां, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में किया गया। इसमें देशभर की 60 राष्ट्रीय और 10 अंतरराष्ट्रीय टीमों ने प्रतिभाग किया। कदम पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शिवम, अंशु, मोक्ष, अपूर्व, देव गोलियान, हर्षित, अक्षित पुनिया, अमोघ, आदित्य, अनंत और क्रिश ठाकुर ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों के साथ उनके मार्गदर्शक गौरव कुमार और मोनू कुमार का भी स्वागत किया गया। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.