बोकारो, जुलाई 27 -- जीजीपीएस बोकारो की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर-3 वॉलीबॉल चैम्पियनशिप-2026 में द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 18 से 22 जुलाई तक बिहार के कैमूर स्थित मानव भारती हेरिटेज स्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें झारखंड और बिहार के कई प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। जीजीपीएस की सफलता में रागिनी सिंह, निशिका, अंजलि कुमारी, कुमारी तनिष्क, ईशिता कुमारी, अंशिका कुमारी, आयुषी कुमारी, प्रगति किरण, अनुप्रिया कुमारी, अन्नू मरांडी, सिद्धि कुमारी और खुशी कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने उत्कृष्ट टीम भावना, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुम...