बेगुसराय, मार्च 31 -- मंझौल, एक संवाददाता। बेगूसराय शहर में ममता होटल के समीप सोमवार को गोली लगने से जख्मी मंझौल निवासी वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद की 24 घंटे बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर से गोलियां अभी नहीं निकली है। जख्मी खिलाड़ी का इलाज पटना के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन के मुद्दे नजर डाक्टर मरीज के विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही, मरीज के स्थिर होने के बाद मंगलवार के देर रात तक उनका आपरेशन कर गोली निकालना संभव हो सकेगा। बता दें कि सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.