धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ एवं वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला वॉलीबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर, महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने खिलाड़ियों को लाल-पीले गुलाल लगाकर होली मिलन किया। होली मिलन समारोह में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर अमन कुमार, सूरज कुमार, कन्हैया कुमार, रोहित मित्तल, रोहित यादव, प्रिंस कुमार, अनुभव कुमार, गौरव कुमार, देवांजन कुमार, दुर्गा, कृष्ण, आशीष, रौनक, दीपक कुमार, नंदन यादव, रितिका कुमारी, दीक्षा कुमारी, दीप्ति कुमारी, कुमारी अर्पिता, कृष्णी पाठक, पूजा कुमारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...