वॉलीबॉल कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित
धनबाद, जून 26 -- धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में चल रहे 25 दिवसीय 26वीं समर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप का समापन वॉलीबॉल स्टेडियम में हुआ। समर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप में स्कूल, कॉलेज एवं क्लबों के 30 बालक एवं 20 बालिका वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने कैंप में भाग लिया। कैंप में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने आठ खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें रोहित मित्तल, सुमित गोराईं, हर्ष भारद्वाज, दीप्ति कुमारी, रागिनी कुमारी, निधि कुमारी, ज्ञान कुमार शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को पूर्व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी एसपी लाला एवं पूर्व फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम गोस्वामी ने सभी खिलाड़ियों को जिलास्तरीय प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.