रामगढ़, जून 1 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। केयर ग्रामीण विकास केंद्र के तत्वावधान में सरना पार पोचरा में सात दिवसीय वॉलीबॉल समर कैंप की शुरुआत सोमवार को विधिवत किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से डॉ सांत्वना शरण, रामगढ़ वॉलीबॉल के अध्यक्ष गोपाल राम, केयर ग्रामीण के सचिव कुंदन गोप, कोच बसंत नायक आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समर कैंप का शुभारंम किया। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों ने सीखीं वॉलीबॉल की बारीकियांकैंप का उद्देश्य इस दौरान डॉ सांत्वना शरण ने कहा कि गांव की लड़कियों के लिए वॉलीबॉल कैंप का आयोजन उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें सशक्त बनाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। खेल के मैदान में पसीना बहाने से शारीरिक फिटनेस तो सुधरती ही है, साथ ही टीम-भावना और नेतृत्व के गुण भी विकसित होते हैं। इससे लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। ये बाल...