मुंगेर, अगस्त 4 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक व्यवस्था देने के उद्देश्य से सोमवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडल प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन की अध्यक्षता में की गई। बैठक में ध्वजारोहण कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह आरएसके उच्च विद्यालय में होगा। राष्ट्रीय झंडोत्तोलन के उपरांत दिन के 02 बजे से बॉलीवाल मैच होगा। जबकि 03 बजे से मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: कर्पूरी स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह ज...